धामपुर। नगर पालिका द्वारा अब जल्द ही सीमा विस्तार होगा। अधिकारियों ने सीमा विस्तार के लिए गाटा संख्या सहित खाका तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर खाके को तैयार करने के बाद मंजूरी के लिए शासन को प्रेषित किया जाएगा।
पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका सीमा विस्तार के लिए पिछले कई महीने पहले पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन के आदेश पर सीमा विस्तारीकरण के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। सीमा विस्तार में कितने गांव और किस गांव के कौन-कौन से गाटे शामिल किए जाएंगे।
तैयार किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार से खाके को तैयार करने में लगभग एक सप्ताह का और वक्त लगने की संभावना है। एक सप्ताह के भीतर खाका को तैयार करने के बाद मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जब तक नगर पालिका का सीमा विस्तार नहीं होगा।
तब तक धामपुर नगर पालिका का का संभव नहीं है। मूलभूत सुविधाओं को नागरिक के लिए मुहैया कराया जाना मुश्किल है। सीमा विस्तार होने के बाद ही नगर पालिका की आमदनी बढ़ेगी और विकास को पंख लगेंगे। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका को कितना लाभ होगा। अभी इसके बारे में कुछ बता पाना संभव नहीं है।