इसके बाद टीम ने माधवपुरम सेक्टर-एक में जिंदल एंड गोयल ट्रेडर्स से साढ़े छह किलो, गुप्ता ट्रेडर्स से 17 किलो पॉलीथिन जब्त की। जुर्माना वसूली की कार्यवाही शुरू करते ही भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद तरुण गोयल अपने साथ काफी संख्या में भाजपा नेता एवं व्यापारियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। प्रवर्तन दल के सदस्यों का आरोप है कि तरुण गोयल सहित सभी व्यापारियों ने टीम पर हमला बोल दिया।
धक्कामुक्की के बाद नौबत मारपीट की आ गई। मोबाइल भी छीन लिए गए। सूचना पर सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह माधवपुरम पुलिस चौकी पहुंचे और मामला शांत कराया। राजकुमार बालियान ने कहा कि सरकार की योजना को पलीता लगाने में सरकार के ही लोग भूमिका निभा रहे हैं।
इस संबंध में पूर्व पार्षद से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने बात ही नहीं की। एक दिन पहले ही सूरजकुंड पर भी भाजपा नेताओं ने पॉलीथिन अभियान का विरोध किया। साथ ही टीम के साथ अभद्रता की थी।
नाला सफाई में अड़ंगा बना अतिक्रमण हटाया
कचहरी के बराबर से गुजर रहे आबू नाले की पटरी पर सोमवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया।आबूनाला की सफाई न होने के कारण सिल्ट भरी पड़ी है। जिसको साफ करने के लिए मशीन लगायी गयी। लेकिन कोआपरेटिव चौराहा के निकट नाला पटरी पर लोगों ने सब्जी, फल आदि सहित एक दर्जन से अधिक दुकानें सजायी हुई थी। जिसके कारण नाले की सफाई नहीं हो पा रही थी।
निगम टीम ने नाला पटरी से सभी दुकानों को हटवाना शुरू किया। कुछ लोगों ने विरोध जताया। लेकिन टीम के सदस्य पीछे नहीं हटे। पुलिस के सहयोग से हटवाए गए अतिक्रमण के कारण दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। नाला पटरी साफ होने के बाद नाले की सफाई शुरू की गयी। नाला पटरी पर सिल्ट के ढेर लग गए।