फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी टीम का कार्यकर्ता हूं, गलत नहीं होने दूंगा: लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Tue, 19 Nov 2019 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत बाजपेयी
विज्ञापन
मेरठ के सूरजकुंड पुलिया निर्माण में लापरवाही को लेकर सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम पहुंचे और चीफ इंजीनियर का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मोदी टीम का कार्यकर्ता हूं, कुछ गलत नहीं होने दूंगा और न गलत करने वालों को चैन से बैठने दूंगा। पुलिया को बनवाने से पहले उसे मिट्टी डलवाकर ठीक कराया जाए।

विज्ञापन

डा. लक्ष्मीकांत ने दो साल पहले सूरजकुंड नाले की पुलिया का प्रस्ताव पास कराया था। पुलिया निर्माण के साथ पानी की पाइप लाइन स्थानांतरित होनी थी। जल निगम ने पाइप लाइन स्थानांतरित कर दी, लेकिन पुलिया निर्माण शुरू नहीं हुआ। पानी के कारण पुलिया के आसपास की जमीन धंस गई है। इस कारण वहां से गुजर रहे चौपहिया वाहन फंस रहे हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन

डा. वाजपेयी सोमवार को पुलिया की हालात देखने के बाद नगर निगम पहुंचे। उन्होंने चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार से कहा कि जल निगम ने ठीक तरह से पाइप लाइन नहीं डाली है। गुणवत्ता की जिम्मेदारी नगर निगम इंजीनियरों है।
 
उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इससे जनता परेशान है। चीफ इंजीनियर ने आश्वासन दिया कि वह सड़क को मिट्टी डलवाकर ठीक कराएंगे। दिन में पुलिया पर मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया। चीफ इंजीनियर ने कहा कि शीघ्र ही पुलिया का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें