फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर पालिका के नामित सभासद अर्जुन काली समर्थकों के साथ सीओ से मिले

विज्ञापन
नामित सभासद अर्जुन काली समर्थकों के साथ एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
- पालिका में शपथ ग्रहण से पूर्व हुए प्रकरण की दी जानकारी, जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर पालिका के नामित सभासद अर्जुन काली समर्थकों के साथ सीओ से मिले। पालिका में शपथ ग्रहण से पूर्व हुए प्रकरण की जानकारी देते हुए जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रकरण की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
नामित सभासद अर्जुन काली अपने साथियों, गोपाल चौहान, विनोद गुप्ता (टरचू), उमेश चौधरी, पवन चौहान, नवनीत चौहान, नजमा पठान, गौरव गुर्जर, भुपेंद्र चौहान, राहुल कुमार आदि के साथ सीओ पंकज लवानिया से मिले। इन्होंने नामित सभासदों के शपथ ग्रहण से पूर्व पालिका में हुए प्रकरण के संबंध में बताते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बाद में एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि उन्होंने शिकायत की थी कि नामित सभासदों को शपथ नहीं दिलाई जा रही है। इस कारण ईओ उनसे नाराज चल रही थी। 1 अप्रैल को पालिका के निमंत्रण पर वह शपथ लेने के लिए पालिका गए थे लेकिन वहां कोई व्यवस्था नहीं थी। बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं थी। ज्ञापन में आरोप लगाया कि ईओ से बात करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कक्ष से बाहर निकल जाने के लिए कहा और शपथ ग्रहण में बाधा उत्पन्न की।
ईओ के कहने पर चेयरमैन पुत्र कई ठेकेदारों को लेकर पहुंचा। ईओ को कहने पर चेयरमैन पुत्र ने बाहरी लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कराई। चेयरमैन व ईओ अनुसूचित जाति विरोधी है। जान बूझकर उसका अपमान किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में अर्जुन काली व भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

नगर पालिका के चेयरमैन पुत्र मधुर कौशिक ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि न तो उनके साथ कोई ठेकेदार था और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को पालिका में बुलाया था। जो भी आरोप उन पर लगाए हैं वह बेबुनियाद और निराधार हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ पूजा सिंह का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। जैसे आरोप लगा रहे हैं उसके साक्ष्य दें। उनके पास साक्ष्य थे उन्होंने दे दिए हैं। अभद्रता नामित सभासद और उनके समर्थकों की ओर से की गई।

नामित सभासद अर्जुन काली समर्थकों के साथ एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें