फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सखी संगम कार्यक्रम में पालिका चेयरपर्सन सबीला अंसारी सम्मानित

विज्ञापन
सखी संगम कार्यक्रम में सम्मान ग्रहण करतीं सरधना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सबीला अंसारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ कैंट स्थित सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित सखी संगम कार्यक्रम में नगर पालिका की अध्यक्ष सबीला अंसारी को सामाजिक एवं जनहित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सबीला अंसारी को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, डॉ. हिमानी अग्रवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं। सम्मान प्राप्त करने के बाद सबीला अंसारी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सरधना की उन सभी महिलाओं का है, जो परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें