फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंजिश में घर पर धावा बोला, महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के खेड़ा गांव में रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और बाद में उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खेड़ा निवासी सोनू पुत्र सुक्खे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके अनुसार कालंद चुंगी के पास गांव के नरेश, शिव, विशाल, जसवीर और अरुण ने उसे रोक लिया और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई सोनू की पत्नी नीलम और गांव निवासी अनुज पुत्र देवी सिंह को भी आरोपियों ने पीट दिया। हमले में सोनू, नीलम और अनुज घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें