फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में नगर निगम के राजस्व निरीक्षक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रा ने बाइक में मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में विक्टोरिया पार्क के पास हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार नगर निगम में कर विभाग में राजस्व निरीक्षक राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई।
मेडिकल थाना क्षेत्र के कीर्ति पैलेस निवासी राजीव चौहान ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह नगर निगम कार्यालय से बाइक से घर जा रहे थे। वह विक्टोरिया पार्क के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आए हाइड्रा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। हादसे में उनका मोबाइल फोन और चश्मा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने हाइड्रा को रोक लिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि हादसा हाइड्रा चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण हुआ। उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें