फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर पालिका चेयरमैन ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन

विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन ई लाईब्रेरी का शुभारंत्र करते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। डाॅ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र पर नगर पालिका द्वारा ई-पुस्तकालय सहअध्ययन केंद्र का लोकार्पण पालिका चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक द्वारा किया गया। नगर पालिका ईओ राजीव कुमार ने बताया कि पुस्तकालय में पूर्णत: वातानुकूलित यह केंद्र जनरेटर, इंटरनेट, स्वच्छ आरओ जल, स्त्री-पुरुष पृथक प्रसाधन, सीसीटीवी कैमरे और इन्वर्टर आदि सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें 136 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है, जो मात्र 400 रुपये मासिक शुल्क पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

पालिका अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार द्वारा लंबित पड़े पुस्तकालय का कार्य संपन्न कराया गया। उद्घाटन समारोह में सभासद मुकेश रानी, नीरज कुमार, सभासद पुत्र अमीर आजम, सभासद पति गुलफाम व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, अवर अभियंता (निर्माण) मूलचंद, अवर अभियंता (जल) अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ लिपिक लखन सिंह, संजय चौहान, संदीप, वरुण रस्तोगी, तिमराज सिंह, मधुर कौशिक, रजनीश विश्वकर्मा, अंकुर सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें