फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुनि सौम्य सागर का दुर्गाबाड़ी जैन मंदिर में हुआ मंगल प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। मुनि सौम्य सागर महाराज का हस्तिनापुर तीर्थ क्षेत्र से विहार करते हुए अल्प प्रवास के लिए सदर दुर्गाबाड़ी स्थित जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान प्रवचन में मुनि सौम्य सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य जिन वस्तुओं का उपयोग करता है, वे किसी न किसी रूप में जीव हैं। भूमि, अग्नि, जल और वायु सभी एकेंद्रिय जीवों की श्रेणी में आते हैं। इसलिए इनके उपयोग में सावधानी और अहिंसा का भाव आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रयास करना चाहिए कि जैन श्रावक पूजा की सामग्री केवल कुएं के जल से ही धोएं और भगवान के अभिषेक के लिए भी कुएं के जल का ही उपयोग करें। उनके अनुसार हैंडपंप, बोरिंग या अन्य स्रोतों से प्राप्त जल हिंसा के माध्यम से प्राप्त माना जाता है। इस अवसर पर सुनील, मृदुल, राकेश, मीनू, प्रियंका, रश्मि सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें