फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुनि अनुकरण सागर ने बच्चों के साथ संवाद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में बुधवार को मुनिश्री अनुकरण सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। शुभारंभ भगवान आदिनाथ की शांतिधारा से हुआ। जैन अतिथि भवन में हुए मंगल प्रवचन में उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए।

मुनि ने बच्चों से भी आहार ग्रहण कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। मुनि ने कहा कि मोक्ष के पथ के प्रथम मार्गदर्शक भगवान आदिनाथ हैं। भगवान आदिनाथ की दो पुत्रियां ब्राह्मी और सुंदरी थीं। ब्राह्मी ने अंक विद्या तथा सुंदरी ने लिपि विद्या का ज्ञान समाज को दिया। उनके पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा। दोपहर में जिज्ञासा समाधान सत्र हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने अपने सवाल किए और उनका समाधान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या में भजनों की प्रस्तुति के साथ मुनि द्वारा पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले श्रद्धालुओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में सामूहिक आरती की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमंत जैन, मंत्री नवीन जैन, आरके जैन, संजय, योगेंद्र, अंबुज, अतुल, वीरेश, विनोद ने बच्चों की सहभागिता को सराहा। इस दौरान विनय, प्रदीप, मयंक, ओमचंद, मनोज, साक्षी, उषा, सीमा, साधना, अलका, माधुरी, आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें