फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगेर की पिस्टल व मैगजीन सप्लाई करते दो धरे, असलहा हुआ बरामद

Sun, 11 Jun 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया जो मुंगेर की पिस्टल और मैगजीन जैसे हथियार आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने दो को दबोचा तो उन्होंने कई बड़े खुलासे किए।  
विज्ञापन


मेरठ एसपी देहात राजेश कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एक गिरोह का खुलासा किया। बताया गया कि शनिवार रात को एएसपी किठौर सुकीर्ति माधव पुलिस के साथ किठौर मवाना मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा तो चेकिंग के दौरान दो पिस्टल बरामद हुई। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फुरकान पुत्र हनीफ निवासी गांव राधना थाना किठौर और मांगे राम पुत्र मामचंद निवासी ग्राम बहरोड़ा थाना किठौर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी खिलाफत पुत्र अहमद निवासी राधना पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पिस्टल सप्लाई करते हैं। जबकि बिहार के मुंगेर से पिस्टल लाने का काम खिलाफत करता है। उन्हें एक पिस्टल को अलग-अलग जिलों में पहुंचाने के लिए एक हजार से दो हजार रुपए मिलते हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि बिहार से 8 से 10 हजार रुपए की पिस्टल को खरीदकर वेस्ट यूपी के जिलों में 20 से 25 हजार में बेची जा रही हैं।

पुलिस ने शनिवार रात को चेकिंग के दौरान अवैध असलहा सप्लाई करने वाले गिरोह के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो मुंगेर की पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की है। यह गिरोह मेरठ, बिजनौर, हापुड़, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली समेत आसपास के जिलों में अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें