दौराला। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में 12 जनवरी को मेरठ के जिमखाना मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को मंच के कार्यकर्ताओं ने सकौती गांव में ग्रामीणों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
मंच के प्रांत मंत्री युवा वाहिनी गगन सोम बृहस्पतिवार को सकौती, जीतपुर, कपसाड़, पीरपुर व दादरी आदि गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को मेरठ के जिमखाना मैदान में बलिदानों की माटी को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंच के सभी कार्यकर्ता जिले के गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने सकौती क्षेत्र के गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के बारे में जानकारी दी। वहीं, इस कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की। यहां पर योगी ध्यानचंद, प्रीति, आशीष जैन, सूरज, गौरव, सुभाष, निलेश, कमल सिंह, नवीन, गोविंद, चिराग, शिवराज आदि मौजूद रहे।