फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुकुल और अंशिका बने चैंपियन

Sat, 28 Feb 2026 08:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में मुकुल अंशिका बने चैंपियन स्रोत संवाद
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन, विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन 100 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में सागर मेहरा प्रथम, भविष्य सागर द्वितीय और मुकुल तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विशाखा ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा और जैंसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर पुरुष वर्ग में वंश चौधरी प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय और आदेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर छात्रा वर्ग में विशाखा ने फिर से प्रथम स्थान हासिल किया, अंशिका द्वितीय और विशाखा तृतीय रहीं।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने किया। 800 मीटर पुरुष वर्ग में वंश चौधरी ने प्रथम, अभिषेक यादव ने द्वितीय और आदेश कुमार ने तृतीय स्थान पाया। भाला फेंक पुरुष वर्ग में सचिन प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और रिंकू तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में अंशिका प्रथम, सोनी द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में मुकुल प्रथम, सचिन द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की ऊंची कूद में कुमकुम ने प्रथम, विदुषी ने द्वितीय और जैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के आधार पर छात्र वर्ग में मुकुल कुमार और छात्रा वर्ग में अंशिका को सत्र 2025-26 का चैंपियन घोषित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी, आयोजन सचिव प्रोफेसर जितेंद्र कुमार बालियान व अन्य प्राध्यापकों ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने सफल आयोजन पर आयोजन समिति और विद्यार्थियों को बधाई दी।

खेल प्रतियोगिता में मुकुल अंशिका बने चैंपियन स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें