आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। आरोपियों ने तीन दिन पूर्व घर में घुसकर तमंचा दिखाते हुए छात्रा को अगवा कर ले जाने और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद आरोपियों ने रोजाना छात्रा का गांव से शहर तक कॉलेज आते-जाते समय पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे उसकी सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके बाद दस फरवरी को फिर से पीड़ित परिवार ने तितावी थाने में दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन हर बार की तरह पुलिस ने इस बार भी कार्रवाई नहीं की। इससे आहत छात्रा का पूरा परिवार मंगलवार को घर का सारा सामान मिनी ट्रक में लादकर पलायन कर गया। पीड़ित परिवार गांव से पलायन कर सामान के साथ सीधे पुलिस ऑफिस पहुंचा और अफसरों के समक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई।
वहीं पीड़ित परिवार के अनुसार यहां भी करीब दो घंटे तक उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिससे आहत परिवार ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पुलिस ऑफिस पर ही धरना देने की घोषणा कर दी। इसके बाद अफसर हरकत में आए और एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पीड़ित ग्रामीण व प्रधान को बुलाकर उनसे बात की। तत्पश्चात तितावी थानाध्यक्ष को फोन कर हड़काते हुए उसे शाम तक हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। इसके बाद पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर जघर भेज दिया गया।
इन्होंने कहा
एसओ तितावी सूबे सिंह यादव का कहना है कि पहले शिकायत आने पर दरोगा को जांच के लिए गांव भेजा गया था, लेकिन उनसे मामला हल नहीं हो पाया। दोनों आरोपियों मोनू व मोहित के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी देर रात तक हर हाल में हवालात में होंगे।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि ग्रामीण अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर आया था। थाना पुलिस को मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए गए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/