आरोपियों ने मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो भी खींच लिए और किसी से घटना के बारे में बताने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, उक्त घटना के बाद युवती गुमसुम रहने लगी। दो दिन पूर्व जोर देकर पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बयां कर दी, जिस पर महिला उसे लेकर आरोपी अंकित के घर शिकायत करने पहुंची। लेकिन उनपर हमला कर दिया।
आरोप है कि वहां अंकित की मां सुनीता, पिता नीरज, भाई अभिलाष उर्फ भूरा ने परिचित सुनील के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक ने किया मासूम से दुष्कर्म
यहां एक गांव निवासी युवक ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची को बहाने से घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को रोता बिलखता छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि गुरुवार दोपहर उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही युवक मासूम बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां वहां पहुंची तो आरोपी मासूम को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।
शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद पीड़ित परिजन मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेजते हुए तहरीर के आधार पर आरोपी मोइन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मीरापुर इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में गांव में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पीड़ित परिजनों पर बनाया फैसले का दबाव
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को कुछ लोग फैसले के नाम पर बचाने की जुगत में जुटे रहे। घटना की जानकारी होने के बाद गुरुवार शाम से ही कुछ लोगों ने मामले में सक्रिय होते हुए गांव में एक जिम्मेदार के घेर में पंचायत कर पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया। हालांकि पीड़ित बच्ची की मां आरोपी को सजा दिलाने की जिद पर अड़ी रही। इसके चलते पंचायत को पीछे हटना पड़ा, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/