फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश, ओलावृष्टि से ठंड, किसान परेशान

विज्ञापन
खरखौदा में ओलावृष्टि में ओले। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा/माछरा/सरधना। लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार को शाम करीब चार बजे तक धूम खिली रही। वहीं शाम होते-होते मौसम बदला और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। रात में कुठ स्थानों पर लगातार करीब ढाई घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे रास्ते जलमग्न हो गए और विद्युत आपूर्ति बाधित भी हुई। बारिश से सर्द बढ़ गई।
विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र किसानों के मुताबिक तेज बारिश व ओलावृष्टि से आलू, सरसों व गन्ने को नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं की बुआई पर असर होगा। अब किसानों को बुआई के लिए करीब चार से पांच दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं बारिश से तापमान गिर गया और सर्दी ज्यादा महसूस की गई। क्षेत्र में आलू, टमाटर, मटर, धनिया सहित सभी फसलों पर ओलावृष्टि का प्रभाव पड़ेगा। वहीं, माछरा क्षेत्र में हल्की बारिश देखने को मिलीे। वहीं, खोई गिली होने के कारण कोल्हुओं को भी बंद कर दिया गया। किसानों के मुताबिक गेहूं की बुआई के लिए खेत तैयार किए जा रहे हैं बुधवार दोपहर में यूरिया आदि खेतों में डाला गया था। बारिश के चलते उसका असर कम होगा। किसान जितेंद्र, प्रमोद, गुलजार, आसिफ के मुताबिक सस्ते में गन्ना कोल्हू पर डाला था। जिससे गेहूं की अगेती बुआई हो सके। पर बारिश से अब इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि बारिश से पेड़ों पर जमी धूल हटी तो हरियाली ज्यादा दिखाई दी। दूसरी ओर सरधना नगर व देहात क्षेत्र में बारिश से ठंड बढ़ गई। कुछ स्थानों पर रास्तों पर कीचड़ हो गई। कोल्हुओं पर बारिश का असर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें