फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूडो और बॉक्सिंग में एमएसबी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Mon, 05 Oct 2026 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया गया स्वागत।
विज्ञापन
सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेताओं का भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो और बॉक्सिंग में चार स्वर्ण और एक कांस्य समेत पांच पदक जीते। ग्रेटर नोएडा और देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सोमवार को विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया।
जूडो में कक्षा 10 के शुभ शर्मा ने अंडर-17 के 55 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, कक्षा आठ की आराध्या भारद्वाज ने अंडर-14 के 44 किग्रा में स्वर्ण और कक्षा छह की अनिष्का मुंडालिया ने अंडर-11 के 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बॉक्सिंग में कक्षा आठ के देव धनकड़ ने अंडर-14 के 44 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। कक्षा चार की आरोही ने जूडो के अंडर-11 के 30 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधन और स्टाफ ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और मिठाई के साथ स्वागत किया। अध्यक्ष अजय भारद्वाज ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी हैं। प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव भारद्वाज ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की। प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, लगन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने स्वर्ण पदक विजेताओं को फीस में 20 प्रतिशत विशेष छूट देने की घोषणा की। संरक्षक एवं श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान दुर्गेश पालीवाल, शशि शर्मा, विभा शर्मा, प्रीति सिंह, आभा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें