संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट से मैच जीता।
हनी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। इसमें अभय ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहम्मद अनस ने दो, इशान मलिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 14.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए और छह विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अभिमन्यु ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देव ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच इशान मलिक को चुना गया। इस मौके पर कोद दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।