फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने 70 रन से जीता मैच

विज्ञापन
हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को एमपीएस क्रिकेट एकेडमी और हनी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें एमपीएस की टीम 70 रन से विजयी रही।
विज्ञापन

एमपीएस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। अहद ने 31, समद ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में अरनव ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम 23 ओवर में 6 विकेट खोकर 103 के स्कोर पर थी। बारिश के कारण आगे का मैच भी हो सका और एमपीएस की टीम को 70 रन से जीत प्राप्त हुई। टीम की ओर से हर्ष ने सबसे अधिक 44 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नजीब ने 2 विकेट लिए। इस मौके पर कोच कपिल राणा, दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें