फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: मेरठ में एमपीएल T20 लीग की तैयारी शुरू, खिलाड़ियों की बोली में दिखा उत्साह

Sat, 02 Aug 2025 07:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पहली बार एमपीएल टी20 लीग का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को खिलाड़ियों की नीलामी के साथ इसकी शुरुआत हुई। 6 टीमों ने खिलाड़ियों को ऊंची बोली लगाकर खरीदा। पहला मुकाबला 17 अगस्त को होगा।

विज्ञापन
नीलामी का शुभारंभ करते पूर्व विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की तर्ज पर मेरठ में अब क्रिकेट प्रेमियों को भी चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। एमपीएल टी20 लीग (Meerut Premier League) के आयोजन की तैयारी जोरों पर है। शनिवार को मोदीपुरम बाइपास स्थित गांव का स्वाद रेस्टोरेंट में खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की गई।
विज्ञापन


नीलामी का शुभारंभ पूर्व विधायक संगीत सोम ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, देहात के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का यह बड़ा मंच है। कौन जाने इस लीग से निकलकर कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाए।

आयोजन समिति के चेयरमैन अहमद अली व वंश चौधरी और अध्यक्ष शिवम भारद्वाज ने जानकारी दी कि लीग में कुल 6 टीमें भाग लेंगी और पहला मैच 17 अगस्त को नीलकंठ खेल मैदान में होगा।

लीग में भाग लेने वाली टीमें 
रॉयल चैलेंजर मेरठ –मालिक: सम्राट किरण
शाही रॉयल क्लब –मालिक: शाही अब्बास
मेरठ सुपर किंग्स –मालिक: अजय प्रताप सिंह चीमा
वीडी वियर टीम – मालिक: दुर्गेश यादव
फ्यूचर प्लस लायंस –मालिक: डॉ. जितेंद्र वीर चिकारा
दौराला टाइगर टीम –मालिक: मनिंदर विहान व भूपेंद्र अहलावत
 
विज्ञापन

टीम मालिकों ने अपनी पसंद के खिलाड़ियों पर ऊंची बोली लगाई, जिससे माहौल और भी रोमांचक बन गया। अहमद अली और शिवम भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा। यदि यह टूर्नामेंट सफल रहा, तो भविष्य में इसे और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। नीलामी के दौरान प्रमुख रूप से संदीप तोमर, डॉ. अमिल रिज़वी, अमरदीप शर्मा, विक्की चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें