दस करोड़ के बजट से तैयार हुआ यह केंद्र को 6180 वर्ग मीटर में फैला है। जिसकी क्षमता दस किलोवाट है। स्टेशन को तकरीबन 60 किलोमीटर दूरी तक सुना जा सकेगा।
नवनिर्मित केंद्र के ऑडियो प्रोसेसिंग, ऑडियो ट्रांसमिशन के लिए लेटेस्ट टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा ट्रांसमिशन हॉल,रिकार्डिंग स्टूडियो, स्टाफ रूम आदि तैयार किए जा चुके हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, प्रसार भारती के डीजी एफ. शहरयार, डीडीजी आदित्य चतुर्वेदी, एडीजी ओके शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सरोजिनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/