फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टेडियम के लिए सांसद-विधायक ने मंत्री को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा खिवाई में मिनी स्टेडियम बनवाने को लेकर बागपत से सांसद राजकुमार सांगवान और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री ग्रीस चंद्र यादव से मुलाकात कर पत्र सौंपा है।
सांसद ने पत्र में कहा कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत खिवाई में ग्रामीण स्टेडियम निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। स्टेडियम स्थापना के लिए पहले ही युवा कल्याण विभाग के नाम खतौनी में भूमि दर्ज की जा चुकी है। साथ ही जिलाधिकारी मेरठ की ओर से भी ग्रामीण स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल समेत विभिन्न खेलों के प्रति विशेष रुचि और प्रतिभा है लेकिन क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं वाले स्टेडियम का अभाव होने से खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे है। उन्होंने कहा कि यदि खिवाई में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण होता है तो क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए मंच उपलब्ध हो सकेगा। सांसद ने प्रदेश सरकार से नियमों में आवश्यक शिथिलता बरतते हुए ग्रामीण स्टेडियम निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें