फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्युत सुरक्षा एवं तकनीकी विषय पर दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
बिजलीघर पर लाईनमैन आदि को प्रशिक्षण देते हुए। (स्त्रोत विभाग) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ढिकौली में विद्युत सुरक्षा एवं तकनीकी विषय पर प्रशिक्षण लाइनमैन आदि को दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, उपकेंद्र पर कार्यों की सुरक्षित प्रक्रिया और विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक कर्मचारियों को जागरुक करना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कर्मचारियों को विद्युत उपकेंद्रों पर कार्य करते समय, अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, विद्युत उपकरणों के रखरखाव, सुरक्षा किट के प्रयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरान सुरक्षा किट के उपयोग, ट्रांसफार्मर की सुरक्षा और विद्युत उपकरणों के सुरक्षित संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) अभिषेक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता मेरठ इंजीनियर माज, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हस्तिनापुर कुमार विकल्प, अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें