फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केसरगंज मंडी में अवैध निर्माण पर सांसद अरुण गोविल ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम को पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने केसरगंज मंडी क्षेत्र में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण, असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर गंभीर चिंता जताई है। सांसद ने डीएम डॉ वीके सिंह को पत्र लिखकर क्षेत्र की सुरक्षा एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका को लेकर मामले का संज्ञान लेने और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।सांसद ने पत्र में मेरठ मर्चेंट एसोसिएशन केसरगंज मंडी के अध्यक्ष नवीन बंसल द्वारा उपलब्ध कराए गए पत्र का संदर्भ देते हुए जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। अरुण गोविल ने कहा, केसरगंज मंडी क्षेत्र स्थित मस्जिद में बिना शासन-प्रशासन की पूर्व अनुमति के अवैध निर्माण के रूप में तीसरी मंजिल पर लैंटर डालने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे स्थानीय व्यापारियों के विरोध एवं पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रोका गया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मंडी क्षेत्र में वर्ग विशेष के लोगों द्वारा बाहरी असामाजिक तत्वों के माध्यम से वाहनों के अवैध ठहराव तथा नशीले पदार्थों के सेवन से क्षेत्र का वातावरण प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई हैं। इससे स्थानीय परिवारों और व्यापारियों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बनने की आशंका है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि बिना अनुमति किए जा रहे किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें