फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चलती स्कूटी को लात मारी, गर्भवती सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में चलती स्कूटी को लात मारने से एक युवक, उसकी तीन महीने की गर्भवती पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आठ जून की शाम हनुमान चौक के पास हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा निवासी हर्ष सूद ने बताया कि वह अपनी मां कुसुम और गर्भवती पत्नी के साथ अस्पताल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि स्कूटी पर सवार रिंकू और वंश ने उनकी चलती स्कूटी पर लात मार दी। अचानक हुए हमले से तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में बुजुर्ग मां कुसुम को गंभीर चोटें आईं। हर्ष और उनकी पत्नी को भी चोटें लगीं। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल परिवार की मदद की। हर्ष सूद ने शनिवार को सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने रिंकू और वंश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें