फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म डायरेक्टर की चोरी हुई फॉरच्यूनर गोदाम से बरामद

Sat, 12 Aug 2017 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
गाड़ी मिलने की सूचना पर एसएसपी आवास पहुंची डायरेक्टर
विज्ञापन
दिल्ली में फिल्म डायरेक्टर की फॉरच्यूनर गाड़ी को चोरी कर बदमाश मेरठ ले आए। सोतीगंज के कबाड़ियों से डीलिंग कर गाड़ी को बदमाशों ने शास्त्रीनगर में एक गोदाम में खड़ी कर दी। वहीं गाड़ी का जीपीएस चालू रहा, जिसके चलते पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


दिल्ली के पटेलनगर निवासी निम्मी सिंह फिल्म डायरेक्टर हैं। बृहस्पतिवार रात एक बजे उनके आवास के बाहर से उनकी फॉरच्यूनर चोरी हो गई। करीब 4 बजे गाड़ी चोरी होने की जानकारी निम्मी को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी में लगे जीपीएस से उसकी लोकेशन देखी, जो मेरठ में बताई गई। 

दिल्ली पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क किया व सोतीगंज में गाड़ी जाने का अंदेशा जताया। फिल्म डायरेक्टर ने मेरठ एसएसपी को मेसेज भी किया। एसएसपी मंजिल सैनी ने एएसपी कैंट अंकित मित्तल व सदर थाना पुलिस को लगाया। सुबह 11 बजे गाड़ी की लोकेशन शास्त्रीनगर में मिली तो सदर थाना पुलिस ने दबिश देकर गाड़ी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म डायरेक्टर भी मेरठ पहुंचीं

फॉरच्यूनर गोदाम से बरामद
फिल्म डायरेक्टर निम्मी सिंह भी मेरठ में एसएसपी आवास पर पहुंची। एसएसपी ने बरामद फॉरच्यूनर और सदर बाजार पुलिस को आवास पर बुलाया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की बात सोतीगंज के कबाड़ियों से हुई थी। लेकिन वह सोतीगंज तक नहीं पहुंचा सके।

आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि गाड़ी बरामद हो गई, लेकिन आरोपियों का अभी सुराग नहीं लगा। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि एक गैंग है, जो दिल्ली से कार चोरी कर मेरठ में लाता है। यह गैंग सोतीगंज के कबाड़ियों के संपर्क में है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें