फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों का कांवड़ मार्ग पर संचालन हुआ बंद

विज्ञापन
शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर कलश में गंगा जल लेकर जाते ​शिव भक्त । संवाद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
- परिवर्तित मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन शुरू, पैदल व डाक कांवड़ के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित
विज्ञापन

- हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन 14 जुलाई की मध्यरात्रि से होगा लागू

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में आधी रात से कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन बंद हो गया है। इन वाहनों को परिवर्तित मार्गों से निकाला जा रहा है। सुबह आठ बजे से कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस-प्रशासन ने पैदल कांवड़ियों व डाक कांवड़ के लिए अलग रूट निर्धारित किए हैं। एसपी ने बताया कि हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन 14 जुलाई की मध्यरात्रि से लागू होगा।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल की ड्यूटी शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी पर सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी से गैर हाजिर रहने या लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पैदल चलने वाले और डाक कांवड़ियों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। एसपी व अन्य अधिकारियों द्वारा कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी चैक की गई।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर की तरफ से जनपद शामली में आने वाले पैदल कांवड़ यात्री कलक्ट्रेट-तहसील चौराहा से चौकी एसटी तिराहा के सामने से होकर शामली शहर के अंदर प्रवेश करेंगे। शिव चौक, फव्वारा चौक से बाएं मुड़कर अजंता चौक होते हुए बलवा चौराहे से कांधला, बड़ौत, बागपत होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। विजय चौक से सीधे पानीपत व दाहिने मुड़कर करनाल की ओर जाएंगे।
डाक कांवड़ यात्री करनाल जाने वाले कलक्ट्रेट चौराहा से दाहिनी ओर मुड़कर साईंधाम चौक से अंबा बिहार तिराहा से दाहिने मुड़कर बाईपास होते हुए करनाल की ओर जाएंगे। पानीपत जाने वाले कलक्ट्रेट चौराहा से बाई ओर मुड़कर बलवा चौराहा से होते हुए मन्ना माजरा, कैराना बाईपास होते हुए पानीपत जाएंगे। दिल्ली बागपत जाने वाले डाक कांवड़ यात्री कलक्ट्रेट चौराहा से बाएं मुड़कर बलवा चौराहा से बाएं बागपत व दिल्ली जाएंगे।
दुकानों पर खाद्य विभाग का लाइसेंस, रेट लिस्ट लगाने के निर्देश
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले रेस्टोरेंट, ढाबे व अन्य दुकानों के संचालकों को विभाग से जारी लाइसेंस की फोटो कॉपी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विभाग की तरफ से जारी रेट लिस्ट लगवाई जा रही है। रेट लिस्ट लगी होने से कांवड़ियों को खाद्य पदार्थों की कीमत की सही जानकारी हो सकेगी और महंगे दाम पर खाद्य पदार्थ भी नहीं बेच पाएंगे।
कांवड़ मार्ग पर करीब 150 दुकानों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकानें और नॉनवेज होटल बंद हो गए हैं। कांवड़ शिविरों व दुकानों पर लगातार जांच की जाएगी। सभी खाद्य निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करने और खाद्य पदार्थों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- दुकानों पर लगाया जा रहा क्यूआर कोड, टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से दुकानों पर क्यूआर कोड लगवाए जा रहे हैं। फूड सेफ्टी कनेक्ट एप को मोबाइल फोन में अपलोड कर गुणवत्ता का फीड बैक दे सकते हैं। इस एप में प्रतिष्ठान का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी ओर लाइसेंस नंबर आदि भरा जाएगा। इसके साथ ही अगर किसी को कहीं पर कोई समस्या या शिकायत है तो विभाग की तरफ से टोल फ्री नंबर 18001805533 जारी किया गया है। इस पर शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान और कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें