फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार मौतों से पसरा मातम, गंगा स्नान जाने का कार्यक्रम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मंगलौर में स्कार्पियो पलटने से गांव अख्तियारपुर के वंश, और सुजल की मौत हो गई। शनाख्त के बाद पुलिस ने गांव में परिजनों को फोन पर सूचना दी तो परिजनों में मातम पसर गया। परिजन सूचना मिलते ही रुड़की के लिए रवाना हो गए। गंगा स्नान जाने का कार्यक्रम बना रहे ग्रामीणों और युवाओं ने भी कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अख्तियारपुर गांव से मनीष की बरात रुड़की के चंद्रपुरी गई थी। बरात में अलीपुर निवासी चालक चिराग अपनी स्कार्पियो में अख्तियारपुर निवासी वंश, सुजल, तुषार, मुकुल समेत आठ युवक सवार होकर जा रहे थे। मंगलौर के पास स्कार्पियो का चालक चिराग अपना संतुलन खो बैठा और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अख्तियारपुर निवासी वंश, सुजल की मौत हो गई, जबकि सुजल का भाई तुषार और बाकी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान अलीपुर गांव निवासी चालक चिराग व कुटबा निवासी मुकुल ने भी दम तोड़ दिया। वंश चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी माता रचना व पिता अमित मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह अपनी दादी करेशना, दादा ब्रहमपाल सिंह के पास रहता था। वहीं, सुजल के पिता सतीश सफाई कर्मचारी है। चालक चिराग पांच बहनों में अकेला भाई था। पुलिस ने जब गांव में सूचना दी तो गांव में मातम पसर गया। परिजन मंगलौर के लिए रवाना हो गए। वहीं, गांव के युवा गढ़ गंगा जाने की तैयारी में थे। शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए काफी संख्या में युवा गांव से जाने को तैयार थे। लेकिन, हादसे की जानकारी मिलते ही युवाओं ने गंगा स्नान का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया। ग्रामीण देर रात में ही सड़क पर आपस में चर्चा कर रहे थे। जिसने भी हादसे की बात सुनी वह स्तब्ध रह गया। दूल्हे मनीष के घर पर भी जानकारी हुई तो वह भी गम में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें