बहसूमा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सोमवार को चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध डीपीएम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन तथा एनजीओ टीम वंडरफुल यू के मध्य एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। अब दोनों संस्थाएं साथ मिलकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं कौशल वृद्धि के लिए प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
डीपीएम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन बहसूमा के प्राचार्य/ निदेशक प्रोफेसर डॉ. हरेंद्र सिंह तथा एनजीओ टीम वंडरफुल यू की ओर से प्रो. डॉ. विवेक त्यागी ने हस्ताक्षर किए। प्रबंध समिति के सचिव जगदीश त्यागी ने बताया कि एमओयू का लाभ क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा। इस दौरान टीम वंडरफुल यू की ओर से प्रो. डॉ. विवेक त्यागी ने प्रबंध समिति, शैक्षणिक स्टाफ तथा विद्यार्थियों को अपने एनजीओ के उद्देश्यों सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अवधारणा में संस्था द्वारा एमओयू के माध्यम से किए जाने वाले योगदान से अवगत कराया। इस दौरान कुलदीप कुमार, सोनम, पंकज कुमार, मोनपाल व शिवानी आदि मौजूद रहे। संवाद