फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छेड़छाड़ के विरोध में बाइक सवारों ने की 10 राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- आमिर गार्डर में वारदात से लोगों में फैली दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन में बृहस्पतिवार रात साढे नौ बजे चार बाइकों पर सवार 12 से अधिक हमलावरों ने छेड़छाड़ के विरोध में दो युवक रहमान व शाहबाज पर अवैध हथियारों से 10 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया। पीड़ित शाहबाज ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
आमिर गार्डन निवासी शाहबाज ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी उजैर पर एक युवती से छेड़छाड़ व परेशान करने का आरोप था। 15 दिन पहले आरोपी ने युवती से दोबारा छेड़छाड़ कर दी थी। इसका रहमान व उसने विरोध जताया था। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। अन्य लोगों ने समझाकर मामले को शांत कर दिया था। आरोप है कि आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात वह और रहमान घर के पास खड़े हुए थे। इसी बीच उजैर चार बाइक पर अपने साथियों के साथ शाहबाज के घर के बाहर पहुंचा। आरोपियों ने दोनों को देखते ही अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। फायरिंग से कॉलोनी में भगदड़ मच गई। दोनों युवक व अन्य लोग घरों में दुबकर बैठ गए। वारदात के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी का ऐलान किया। इस दौरान आरोपियों ने घर बाहर खड़ी एक बाइक में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने गली में जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर सीओ कोतवाली संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने लोगों से मामले की जानकारी की। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जिस युवती से छेड़छाड़ की बात कही जा रही है, वह उक्त दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष की नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें