फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। किठौर थाना क्षेत्र में बीते 19 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार श्रीपाल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी मंजू ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के थाना आहार के ग्राम बामनपुर निवासी मंजू अपने पति श्रीपाल के साथ बाइक से मेरठ दवाई लेने जा रही थीं। मेरठ-गढ़ मार्ग पर माछरा पुलिस चौकी के पास शोल्दा कट पर यह हादसा हुआ था। सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर से श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले मेरठ मेडिकल और फिर सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेजा गया था। इलाज के दौरान श्रीपाल ने दम तोड़ दिया। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि बाइक चालक की तलाश की जा रही है।-
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें