फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती को जबरन अपने साथ ले जाने के आरोपी दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सरूरपुर। युवती को जबरन अपने साथ ले जाने वाले आरोपी जावेद व सनव्वर। पुलिस
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ नगर निवासी युवती को जबरन अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी जावेद और सनव्वर निवासी गांव जसड़ सुल्तान नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में युवती को आरोपी अकबर के साथ मिलकर अपने साथ ले जाने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपी अकबर को पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी नवाजिश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि 16 जुलाई की रात चारों आरोपी युवती को जबरन अपने साथ ले गए थे। युवती के भाई ने आरोपी अकबर, नवाजिश, सनव्वर व जावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को अगले दिन सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपी अकबर को जेल भेज दिया था। पिछले कई दिनों से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। बुधवार को आरोपियों गांव के बाहरी छोर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें