फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरधना बिनौली रोड पर गांव जैनपुर के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार दिलशाद निवासी अमीरनगर सराय, बागपत घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, दिलशाद बुधवार की सुबह कसबा सरधना में किसी काम से गया था। काम खत्म होने पर वह शाम के समय बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव जैनपुर के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की उसकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है तहरीर आने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें