फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मजदूरी करके मेरठ से अपने गांव लौट रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार मदन(20) की मौत हो गई। वह मजदूरी कर अपने गांव लौट रहा था।

गांव जेई निवासी मदन पुत्र चंद्र पाल मजदूरी करता था। वह अपनी मां फुलकली और भाई बिल्लू का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह वह मजदूरी करने मेरठ गया था। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मदन अपनी बाइक से गांव वापस लौट रहा था। भावनपुर गांव के बाहरी छोर पर बनी ईदगाह के पास विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने घायल मदन को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मदन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें