फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला में बुधवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंचौली निवासी अब्दुल आहद ने दौराला थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त राजा के साथ बुधवार देर रात बाइक से खतौली से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि दौराला क्षेत्र में पहुंचने पर एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अब्दुल आहद को भी चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को संभाला और घायल राजा को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार भाग निकला। अब्दुल आहद ने बताया कि आरोपी नशे में बाइक चला रहा था। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें