मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित एक होटल में शुक्रवार को वेदव्यासपुरी व्यापार संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता मुकेश गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ जिला अध्यक्ष नवीन गुप्ता का वेदव्यासपुरी संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अतिथियों ने व्यापार संघ के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसमें योगेंद्र जाटव को अध्यक्ष व आशीष चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया।
महामंत्री नीरज तिवारी व कोषाध्यक्ष रमेश चंद त्यागी चुने गए, प्रदीप कुमार, राहुल,चेतन बंसल, हरि प्रकाश शर्मा, अरुण शर्मा मंत्री बनाए गए। संयुक्त व्यापार संघ से तरुण गुप्ता, मनीष शर्मा, अपर मेहरा, नीरज मित्तल, सुनील वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। संवाद