- कमिश्नर ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित मोती प्रयाग कॉलोनी के निवासियों ने सेवा समिति के चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद को ज्ञापन सौंपा। कमिश्नर ने काॅलोनी वासियों को शीघ्र चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया है।
शुक्रवार को कालोनी निवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल कमिश्नर से मिलने पहुंचा। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समिति के अध्यक्ष और सचिव का कार्यकाल काफी समय पहले पूरा हो चुका है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव अनिवार्य हैं। इस दौरान पुनीत, अमित रस्तोगी, मनोज, संदीप गुप्ता, अभिषेक, अजय कुमार, मनीश गुलाठी, जेपी त्यागी आदि मौजूद रहे।