फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिता ने बेटियों को हवस का शिकार बनाना चाहा, मां ने नशेड़ी पति को उतार दिया मौत के घाट

Sun, 28 Jul 2019 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हत्या का खुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में एक नशेड़ी पिता ने जब अपनी ही बेटियों को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की तो मां ने पति की हरकतों से तंग आकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 20 दिन पहले धामपुर में हुए मुख्तार अहमद हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


एसपी के मुताबिक शराब के साथ नशीली गोली खिलाकर पत्नी ने ही मुख्तार की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त की गई प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद कर ली है। 

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक धामपुर के मोहल्ला पुराना धामपुर निवासी मुख्तार अहमद की आठ जुलाई को सोते समय गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई इरफान अहमद ने मुख्तार की पत्नी फिरदौस पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने फिरदौस को घर से ही दबोच लिया। पूछताछ की तो उसने पति की हत्या का सारा राज उगल डाला।

विज्ञापन

एसपी के मुताबिक फिरदौस ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका निकाह 26 अप्रैल 2011 को मुख्तार के साथ हुआ था। उससे पूर्व मुख्तार का निकाह नगीना निवासी रजिया के साथ हुआ था। मुख्तार रजिया के साथ भी शराब पीकर मारपीट करता था। इस बात से तंग आकर रजिया उसे छोड़कर चली गई थी। 

मुख्तार नशा करने का आदी था। नशे में वह उसके साथ गलत हरकत करता था। इसके अलावा वह बेटियों पर बुरी नजर रखता था। बेटियों को उसने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद फिरदौस के साथ मुख्तार ने खूब मारपीट की। इससे परेशान होकर फिरदौस ने आठ जुलाई को मुख्तार के खाने में नशे की कई गोलियां मिला दी।
विज्ञापन

इसके बाद फिरदौस ने एक पव्वा शराब मंगाकर उसे पिला दिया। मुख्तार नशे में अचेत हो गया। इसके बाद उसने घर में रखी प्लास्टिक की रस्सी से मुख्तार का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाले कोतवाली प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा और उनकी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।  

एक बार बदलना चाहा था हत्या का इरादा
फिरदौस ने पुलिस को बताया कि रस्सी से गला घोंटते उसे मुख्तार पर तरस भी आया। उसने अपना इरादा बदलना चाहा। मगर, आंखों के आगे मुख्तार की वे गलत हरकत आ गई, जो बर्दाश्त नहीं होती थी। तब उसने गला घोंटकर मुख्तार की हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें