मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पदाधिकारी को सौंपा :
महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव से उनके मलदहिया स्थित आवास पर मिला। इस दौरान शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध व विगत दिनों युवा व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की नृशंस हत्या व लूट के सिलसिले में अवगत कराते हुए व्यापारी अध्यक्ष ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तार की मांग की।
उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज का देश के विकास में योगदान रहता है लेकिन आज व्यापारी सुरक्षित नहीं रह गया है। उसके घर पर ही हत्या कर दी जा रही है। यह निंदनीय है। संस्था के महामंत्री अशोक जायसवाल ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का हनक नहीं रह गई है।