इस मामले में युवती की मां ने जब अपने भाई यानी आरोपित युवक के पिता से बात की तो वह भी इस मामले में कोई दखल देने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद युवती की मां भाई आदि परिजनों ने उसे हमेशा के लिए मरा मान लिया और बुधवार को अखिल भारतीय बेरागी महासभा के युवा जिलाध्यक्ष घनश्याम व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में बेटी का घर पर श्राद्ध मनाया गया।
पंडित बुलाकर हवन कराया, जिसमें मोहल्ले के कई लोगों को शामिल किया। उसके चित्र पर फूलमाला चढ़ाते हुए पुष्प अर्पित किए गए। युवती की मां ने व्यथित होकर बताया कि उसे अपने भतीजे से यह उम्मीद नहीं थी कि वह अपनी बहन के साथ ही विवाह कर लेगा। उसने जब अपने भाई से इस बाबत बातचीत की तो उसने भी दखल देने से इंकार कर दिया।
उधर युवा जिलाध्यक्ष घनश्याम का कहना था कि युवती ने समाज में अपने माता-पिता के सम्मान को ठेस पहुंचाते हुए उन्हें कलंकित किया है, जिस कारण परिवार के लोगों ने दुखी होकर युवती के जिंदा होते हुए उसका श्राद्ध किया। जल्द ही इस प्रकरण में समाज के लोगों की पंचायत कर उनका समाज से बहिष्कार करने का निर्णय लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/