फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने पीटा, सऊदी से पति ने फोन पर दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी महिला को उसके पति ने काॅल कर तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि सास ने उसके साथ मारपीट की और साजिश के तहत पति को भड़काकर तलाक दिलाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल निवासी रोशनी पत्नी आमिर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 जून की सुबह 5:00 बजे सास इशरत उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगी।मोहल्ले के लोगों के सामने भी उसे पीटा। इससे पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी और जिंदा जलाने का प्रयास किया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। सास ने उसके पति आमिर को साजिश के तहत उसके खिलाफ भड़काया। सास ने ऑडियो रिकार्डिंग के तहत उसे तीन तलाक दिला दिया। तलाक की ऑडियो रिकार्डिंग को वायरल कर दिया। दोनों घटना एक ही दिन हुई। इसकी जानकारी उसने अपने भाई को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास इशरत व पति आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रोशनी का पति सऊदी में है। वहीं से ऑडियो काॅल के माध्यम से तलाक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें