फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 15 की सभासद और उनकी बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 15 की सभासद और उनकी बेटी को पीटा
विज्ञापन

बागपत। शहर की माता कालोनी में नशीले पदार्थ की बिक्री का विरोध करने पर सभासद और उनकी बेटी को गांजा बेचने वालों ने बुरी तरह पीटा और अपमानित किया। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बागपत के वार्ड-15 स्थित माता कालोनी में माफिया बेरोकटोक गांजे की बिक्री कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह वार्ड सभासद समीना चौधरी और उनकी बेटी घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचीं। सभासद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कालोनी में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजे की बिक्री करता है। उसकी दुकान पर आने वाले नशेड़ी युवक कालोनी में गालीगलौज करते हैं और युवतियों व महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। इससे कालोनी की युवतियों और महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार को सात-आठ नशेड़ी युवक मार्ग से गुजर रही युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। सभासद समीना ने विरोध किया तो उन्होंने हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई उनकी बेटी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह आरोपियों से उन्हें बचाया। पीड़िता ने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल सभासद और उनकी बेटी का इलाज कराया। इंस्पेक्टर अरिवंद कुमार का कहना था कि शिकायत मिल गई है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें