फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा दशहरा पर मां भागीरथी का किया स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कई स्थानों पर छबील लगाकर किया शरबत वितरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गंगा दशहरा के साथ नौतपा की भी शुरुआत हो गई। शहर के व्यापारी, समाजसेवी संगठन के लोगों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर शरबत वितरण किया। दिल्ली रोड, गढ़ रोड, शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा, सदर सहित 40 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मंदिरों में मां गंगा को भी स्मरण किया गया। शहर से बड़ी संख्या में लोग गढ़मुक्तेश्वर और हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। भोला झाल, नानू नहर सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर पूजन के बाद स्नान किया। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव कौशल वत्स ने बताया कि आज के दिन मां गंगा के स्मरण से सही लोग अनजाने में हुए पाप से मुक्त हो जाते हैं। भोलेश्वर मंदिर नई सड़क में समाजसेवी नवीन अरोड़ा द्वारा श्रद्धालुओं व राहगीरों के लिए छबील लगाई गई। कार्यक्रम में गुरदीप सिंह कालरा, ओमकार सिंह सलूजा, मनप्रीत सिंह व संजय पाहवा सहित अन्य सहयोगियों ने सेवा दी। अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती एवं गंगा दशहरा पर श्रीदेव सुमन जन कल्याण परिषद द्वारा गढ़वाल भवन के सामने राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष बृजेश जोशी, महामंत्री कुलदीप लेखवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें