फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर में कार समाई, मां और दो बच्चे डूबे  

Mon, 12 Sep 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
नहर की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली के पास रविवार देर रात एक कार गंगनहर में समा गई। कार में सिवालखास जानी निवासी दंपति और उसके दो बच्चे थे। कार चालक तो किसी तरह बाहर निकल आया। लेकिन उसकी पत्नी और दोनों बच्चे कार में ही फंसे रह गए। कार निकालने के लिए पुलिस ने क्रेन मंगवाई। देर रात तक ग्रामीण और पुलिस कार को निकालने के प्रयास में लगे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सिवालखास निवासी डॉ. जावेद कस्बे में ही प्रैक्टिस करता है। रविवार रात करीब नौ बजे जावेद अपनी पत्नी रिहाना (25), बेटी साजिया (छह) और पुत्र शहंशाह के साथ वैगनआर कार से कलियर (हरिद्वार) के लिये चला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांवड़ मार्ग पर खतौली के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। किसी प्रकार से कार का शीशा तोड़कर जावेद तो सही सलामत गंगनहर से बाहर आ गया।

लेकिन रिहाना और दोनों बच्चे कार से नहीं निकल पाये। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तीनों की तलाश करते हुए कार गंगनहर से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो पाये। बाद में पुलिस ने खतौली से क्रेन मंगवाई। देर रात तक गंगनहर से क्रेन से कार बहार निकालने के प्रयास जारी थे।  लेकिन महिला और दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, घटना की जानकारी पर सिवालखास से भी जावेद के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये। वह भी तीनों की तलाश में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें