फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पत्नी की मौत, पति को हेलमेट ने बचाया  

Mon, 12 Sep 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मवाना रोड पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मवाना रोड पर डेयरी फार्म के पास मोड़ पर तेज रफ्तार होंडा सिटी कार बाइक सवार दंपति को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकरायी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति हेलमेट लगा होने की वजह से बच गया। होंडा सिटी चालक डॉक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट लगने पर उसे  निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रिठानी, परतापुर निवासी गजराज सिंह बिजली विभाग में कर्मचारी है। उनकी बड़ी पुत्री अंकुश पत्नी सुनील निवासी मवाना कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही है। जिसे देखने के लिए रविवार सुबह गजराज पत्नी उर्मिला (40) के साथ बाइक से मवाना जा रहे थे। बाइक जब मवाना रोड पर डेयरी फार्म के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति में आई होंडा सिटी कार यूपी15 एए 7111 ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

टक्कर के बाद बाइक सवार दंपति बीच सड़क पर जा गिरा। सिर में घातक चोट लगने पर उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गजराज ने हेलमेट लगाया हुआ था, इसलिए सड़क पर गिरने के दौरान उन्हें सिर पर ज्यादा चोट नहीं आयी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में कार सवार की पहचान मेडिकल थाना क्षेत्र के विक्टोरिया गार्डन निवासी डॉ. अनिल तालियान पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई। अनिल शहर में ही एमडी डॉक्टर हैं। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


‘मां! मुझे देखने मत आती’
बीमार बेटी को देखने जा रही उर्मिला की हादसे में मौत होने की सूचना जब घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक उर्मिला की सात बेटियां हैं। बड़ी बेटी अंकुश का पति सुनील दिल्ली पुलिस में सिपाही है। दूसरी बेटी नीलम की शादी फिटकरी गांव निवासी तरुण के साथ हुई। जबकि राखी, रानी, नीशू, स्वाति  और राधिका पढ़ाई कर रही है। मां की मौत पर सभी बेटियों को रो-रोकर बुरा हाल था। अंकुश बिलखते हुई कह रही थी कि मां तू मुझे देखने ही नहीं आती तो सही रहता। कम से कम जिंदा तो रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें