धामपुर में सड़क हादसे में मृतक माधवी भट्ट का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
धामपुर। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव चकशहजानी के पास रविवार सुबह आठ बजे कार और जीप की टक्कर हो गई। कार में सवार आईटी इंजीनियर और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हुई है।
उत्तराखंड रुड़की की सुआनीपुरम काॅलोनी निवासी चेतन भट्ट बताया उनका बेटा चंद्रशेखर भट्ट (30) अपनी पत्नी प्रीति भट्ट और मां माधवी भट्ट (55) के संग कार से टनकपुर जाने के लिए घर से निकला। हाईवे पर गांव चकशहजानी के पास सामने से आ रही जीप से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। वाहनों की भिड़ंत बेहद जबरदस्त हुई थी, जिसमें कार में सवार चंद्रशेखर और उसकी मां माधवी की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रीति को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों की ओर से प्रीति को धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों की परखच्चे उड़ गए। जीप चालक को चोटें आई हैं।
धामपुर में सड़क हादसे में मृतक माधवी भट्ट का फाइल फोटो- फोटो : संवाद
धामपुर में सड़क हादसे में मृतक माधवी भट्ट का फाइल फोटो- फोटो : संवाद