फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर रोककर मां-बेटे पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी चौराहे के निकट सोमवार को सरधना न्यायालय में जमानत कराने जा रही जेबुनिशा पत्नी अफजाल और उसके बेटे माजिद को कुछ लोगों ने रोककर मारपीट कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शामली जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव भैंसानी निवासी जेबुनिशा ने सरूरपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे अब्दुल रहमान का विवाह कस्बा खिवाई निवासी युवती के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही युवती अब्दुल रहमान पर मायके में रहने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पीड़िता का कहना है कि इस विवाद के संबंध में उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह अपने बेटे माजिद के साथ इस मामले में जमानत कराने के लिए बाइक से सरधना न्यायालय जा रही थी। आरोप है कि जैसे ही वह मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी चौराहे के पास पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मां-बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें