फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां-बेटी को जान से मारने की धमकी, थाने में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। एक गांव की महिला ने अपने विवाहित पुत्र और एक युवती पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसका पुत्र युवती के साथ अवैध संबंध रखता है। वह अपनी पत्नी, बहन ज्योति और उसे लगातार प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, छह नवंबर को उसका पुत्र युवती के साथ घर आया था। विरोध करने पर उन्होंने महिला और उसकी बहन के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपी घर का अधिकांश सामान जबरन अपने साथ ले गए। सोने-चांदी के पैतृक गहने भी ले लिए। उन्होंने बहन के बैंक खातों से भी अवैध तरीके से रकम निकाल ली। महिला ने बताया कि आरोपी पुत्र और युवती लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस कारण पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने युवक को जानकारी के लिए बुलाया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें