फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, छह वर्षीय बच्चे का पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी, दो गंभीर घायल
मेरठ- बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
- एक ही बाइक पर सवार होकर मेरठ आ रहे थे चार परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा(मेरठ )। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धानोटा स्थित ग्रैंड बीच रिजॉर्ट के सामने सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बच्चे का एक पैर टांग कट गया। बाइक चला रहा युवक और बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद कार चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया।
गाजियाबाद के लोनी निवासी लक्की पुत्र प्रमोद बाइक लेकर मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के शिवपुरा स्थित अपनी ननिहाल पहुंचा था। वहां से लक्की अपनी 65 वर्षीय नानी शरबती पत्नी देवी सिंह को बाइक पर बैठाकर खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग स्थित मुरादाबाद गांव में अपनी मौसी कोमल के घर पहुंचा। इसके बाद लक्की अपनी नानी शरबती, मौसी कोमल (35) पत्नी सचिन और मौसी के छह वर्षीय बेटे रुद्र को बाइक पर बैठाकर खरखौदा पहुंचा।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सभी लोग खरखौदा से मेरठ मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। मेडिकल में लक्की की मामी काजल भर्ती हैं और सभी उन्हें देखने जा रहे थे। जैसे ही बाइक मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धानोटा स्थित ग्रैंड बीच रिजॉर्ट के सामने पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और कार दोनों डिवाइडर पर चढ़ गए।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार शरबती और कोमल उछलकर करीब 20 फीट दूर सड़क के दूसरी ओर जा गिरीं। वहीं छह वर्षीय रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर मौके पर ही कट गया। लक्की समेत सभी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा, जहां उपचार के दौरान मां-बेटी शरबती और कोमल ने दम तोड़ दिया। लक्की और रुद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही शिवपुरा और मुरादाबाद गांव से परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत ही एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है तथा बच्चा व युवक दोनों गंभीर हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए है। परिजनों की ओर से दी तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें