फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें पहुंची
विज्ञापन

मवाना। जिलाधिकारी, सीडीओ तथा एसपी देहात ने तहसील अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस पर समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए। कुल 59 शिकायतें आई, जिसमें मौके पर मात्र छह शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
जिलाधिकारी तहसील समाधान दिवस में लगभग एक घंटा ही उपस्थित रहे। ऐंची खुर्द के कैलाश चंद ने खतौनी में अंकित इकरारनामे को कटवाए जाने, सादुल्लापुर बांगर निवासी संतोष ने भूमाफिया द्वारा कब्जाई गई चकरोड को खुलवाने, भगवानपुर के महेंद्र ने दबंगों से जमीन कब्जा मुक्त कराने, मोहल्ला कल्याण सिंह की आसमा ने पति के नाम दर्ज प्लाट में उसका भी नाम अंकित कराने, सैफपुर फिरोजपुर के कृष्णपाल ने पड़ोसी से जानमाल की सुरक्षा कराए जाने, वेदराम गडीना ने खेत की पैमाईश कराए जाने, हरिशंकर वशिष्ठ गांव सौना ने सरकारी नाले की जमीन पर किया निर्माण हटवाने, हस्तिनापुर निवासी रूपवती पत्नी स्व. रणवीर सिंह ने दुकानों के सामने से अवैध निर्माण हटवाने, प्रकाश गडीना ने चकों की पैमाईश कराने, राहुल कुड़ी कमालपुर ने भद्रकाली तक के मार्ग को चौड़ा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीडीओ व एसपी देहात ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। तहसील समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें आई। जिसमें से मौके पर मात्र छह का ही निस्तारण हो सका। राजस्व विभाग की 29, पुलिस विभाग की सात, विकास विभाग की तीन अन्य 20 शिकायतें आई।
विज्ञापन

एक भी शिकायत का निपटारा नहीं
सरधना। तहसील मुख्यालय के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय व सीओ आरपी शाही ने जन समस्याएं सुनीं। जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व एवं कृषि, शिक्षा, सिंचाई, विभाग से संबधित विभागों की 35 शिकायतें आई। जिसमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। एसडीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें